प्रेगनेंसी में पेट के निचले हिस्से में दर्द क्यों होता है – कारण, लक्षण और उपाय

प्रेगनेंसी में पेट के निचले हिस्से में दर्द क्यों होता है

प्रेगनेंसी में पेट के निचले हिस्से में दर्द क्यों होता है इसके कई कारण हो सकते हैं लेकिन ज़्यादातर मामलों में यह दर्द सामान्य होता है, क्योंकि pregnancy में गर्भाशय का आकार बढ़ता है, मांसपेशियों और लिगामेंट्स में खिंचाव आता है, हार्मोन बदलते हैं और बच्चे के बढ़ने से पेट पर दबाव बढ़ता है। यह दर्द round ligament pain, गैस, कब्ज, बच्चे की हलचल, गर्भाशय के फैलाव या UTI जैसी वजहों से हो सकता है और हर तिमाही में इसके कारण अलग-अलग हो सकते हैं। सामान्य दर्द हल्का होता है और आराम करने पर कम हो जाता है, लेकिन अगर दर्द बहुत तेज़ हो, लगातार बढ़े, उसके साथ bleeding, बुखार, चक्कर या बच्चे की हलचल कम हो जाए, तो यह किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है और तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है।

प्रेगनेंसी के दौरान पेट के निचले हिस्से में एक अजीब सी खिंचाव या दर्द महसूस हुआ और मन में तुरंत सैकड़ों सवाल उठ आए, कहीं कुछ गड़बड़ तो नहीं? बच्चा ठीक तो है ना? यह डर, यह बेचैनी, और यह उलझन महसूस होना बिल्कुल normal हैं।

लेकिन प्रेगनेंसी में पेट के निचले हिस्से में दर्द होने के एक नहीं बहुत से कारण होते हैं, जो की हर गर्भवती महिला के शरीर में अलग अलग हो सकते हैं।

World Health Organization (WHO) की Antenatal Care Guidelines के अनुसार pregnancy के दौरान nausea, पीठ दर्द और कब्ज जैसी शारीरिक तकलीफें के कारण पेट दर्द होना बेहद सामान्य हैं और इनके सही प्रबंधन के लिए गर्भवती महिला को पूरी pregnancy में कम से कम 8 बार अपने doctor से मिलना चाहिए। WHO के अनुसार दुनियाभर में केवल 64% महिलाएं ही पर्याप्त antenatal care ले पाती हैं, लेकिन जितने अधिक antenatal contacts होंगे, उतनी जल्दी किसी भी समस्या को पहचाना और उसका समाधान किया जा सकता है।

Yaami IVF & Fertility Centre, Indore की IVF Specialist Dr. Swati Singh (Reproductive Medicine) MBBS, MD, DNB, FRM, DRM (Germany) का कहना है कि प्रेगनेंसी में गर्भाशय बड़ा होता है, हार्मोन बदलते हैं और बच्चे के बढ़ने के साथ पेट पर दबाव भी बढ़ता है तो इसमें घबराने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन उसे नज़रअंदाज़ भी नहीं करना चाहिए। दर्द की प्रकृति भी कई बार हर महिला में अलग हो सकती है, तो दर्द के कारण भी अलग हो सकते हैं।

आइए इस blog के माध्यम से detail में जानते हैं कि प्रेगनेंसी में पेट के निचले हिस्से में दर्द क्यों होता है, इसके कारण क्या हैं, यह कब normal है और कब खतरनाक, तो इस blog को अंत तक ज़रूर पढ़ें।

प्रेगनेंसी में पेट के निचले हिस्से में दर्द क्यों होता है?

प्रेगनेंसी में पेट के निचले हिस्से में दर्द क्यों होता है?

जैसे-जैसे महिला के गर्भ में बच्चे का आकर बढ़ता है वैसे ही उसके शरीर के अंगों और मांसपेशियों पर दबाव बढ़ना शुरू हो जाता है, और ज़्यादातर मामलों में यही कारण होता है की पेट के निचले हिस्से में दर्द हो रहा हो। परन्तु इसके अलावा भी दर्द के कई और कारण हो सकते हैं जैसे गर्भाशय का विस्तार, hormonal changes, UTI, बच्चे की हलचल आदि।

आइए इन्हें विस्तार से जानते हैं:

  1. राउंड लिगामेंट का दर्द (Round Ligament Pain)

यह प्रेगनेंसी में होने वाला सबसे आम दर्द है। इसमें महिला के गर्भाशय को सहारा देने वाले लिगामेंट्स (स्नायुबंधन) खिंचते हैं, जिससे अचानक हिलने-डुलने, खांसने या छींकने पर पेट के निचले हिस्से में तेज चुभन महसूस हो सकती है।

  1. गर्भाशय का विस्तार

जैसे-जैसे शिशु बड़ा होता है, महिला का गर्भाशय (Uterus) भी फैलता है। इस विस्तार के कारण आस-पास की मांसपेशियों और अंगों पर दबाव पड़ता है, जो हल्के दर्द या भारीपन के रूप में महसूस होता है।

  1. गैस और कब्ज

प्रेगनेंसी के दौरान पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है। शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन बढ़ने के कारण भोजन धीरे पचता है, जिससे गैस और कब्ज की समस्या होती है। यही वजह है कि कई बार प्रेगनेंसी में पेट के निचले हिस्से में मरोड़ महसूस होती है।

  1. हार्मोनल बदलाव (Hormonal Changes)

गर्भावस्था के दौरान रिलैक्सिन (Relaxin) जैसे हार्मोन जोड़ों और मांसपेशियों को ढीला कर देते हैं ताकि डिलीवरी आसान हो सके। इस ढीलेपन की वजह से पेल्विक एरिया और निचले पेट में दर्द हो सकता है।

  1. बच्चे की हलचल (Baby Movement)

दूसरी और तीसरी तिमाही में जब बच्चा किक मारता है या अपनी पोजीशन बदलता है, तो गर्भाशय की दीवारों पर पड़ने वाला दबाव दर्द या असहजता पैदा कर सकता है।

  1. मूत्र मार्ग में संक्रमण (UTI)

प्रेगनेंसी के दौरान UTI (Urinary Tract Infection) होना बेहद आम है। इसमें पेट के निचले हिस्से में जलन, दर्द और बार-बार पेशाब आने की ज़रूरत महसूस होती है।

  1. भ्रूण का विकास

गर्भावस्था के शुरुआती हफ्तों में जब भ्रूण (embryo) गर्भाशय की दीवार से जुड़ता है, तो हल्की cramping या खिंचाव महसूस होती है। इसे implantation cramping भी कहते हैं और यह पहली तिमाही में बिल्कुल सामान्य है।

तिमाही के अनुसार पेट दर्द के कारण (Trimester-wise Causes)

हर तिमाही में महिला का शरीर अलग-अलग तरह से बदलता है, इसीलिए दर्द के कारण भी अलग होते हैं, जैसे:

पहली तिमाही (1st Trimester – 1 से 3 महीने)

  • इंप्लांटेशन ऐंठन: निषेचित अंडे के गर्भाशय में जुड़ने पर हल्की ऐंठन होना पूरी तरह सामान्य है।
  • गर्भाशय का तेज़ फैलाव: गर्भाशय तेज़ी से बड़ा होने लगता है जिससे हल्का दर्द या खिंचाव होता है।
  • गैस और कब्ज: बदलते hormones की वजह से पाचन slow हो जाता है, जिससे पेट में भारीपन रहता है।
  • Corpus Luteum Cyst: Ovary में एक temporary cyst बनती है जो mild pain दे सकती है, लेकिन यह अपने आप ठीक हो जाती है।

दूसरी तिमाही (2nd Trimester – 4 से 6 महीने)

  • राउंड लिगामेंट पेन: यह इस तिमाही का सबसे सामान्य दर्द है जो अचानक movement से बढ़ता है।
  • पेट की त्वचा में खिंचाव: बढ़ते पेट के कारण मांसपेशियों में तनाव महसूस हो सकता है।
  • बच्चे की बढ़ती हलचल: बच्चे की movements से कभी-कभी अचानक तेज़ चुभन हो सकती है।
  • यूरिनरी प्रेशर: बढ़ते गर्भाशय का ब्लैडर पर दबाव पड़ सकता है।

तीसरी तिमाही (3rd Trimester – 7 से 9 महीने)

  • बच्चे का नीचे आना: बच्चे का सिर pelvic area में आने पर दबाव और दर्द बढ़ सकता है।
  • पेल्विक प्रेशर: जब बच्चा जन्म के लिए नीचे खिसकने लगता है तब भी दर्द महसूस हो सकता है।
  • फॉल्स लेबर पेन: यह असली लेबर से पहले होने वाला हल्का दर्द होता है और ये थोड़ी देर में ठीक हो जाता है।
  • सिम्फिसिस प्यूबिस डिसफंक्शन (SPD): इसमें पेल्विक जोड़ के अत्यधिक ढीले होने या असमान हिलने-डुलने से प्यूबिक बोन (जघन हड्डी) में तीव्र दर्द होता है।

दर्द के लक्षण – Normal vs Dangerous

हर दर्द खतरनाक नहीं होता। लेकिन यह समझना जरूरी है कि कौन-सा दर्द सामान्य है और किस दर्द में तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।

आइये इस तालिका की मदद से समझते हैं:

सामान्य दर्द (Normal)खतरनाक संकेत (Dangerous)
आराम करने पर दर्द कम हो जानादर्द लगातार बढ़ता ही जाना
हल्की मरोड़ जो कुछ सेकंड के लिए आएदर्द के साथ ब्लीडिंग या स्पॉटिंग होना
खांसने या हंसने पर अचानक चुभनतेज बुखार या चक्कर आना
कोई अन्य लक्षण (बुखार/खून) न होनाचेहरे या हाथों पर अचानक भारी सूजन

निदान (Diagnosis)

जब आप डॉक्टर के पास जाते हैं तो प्रेगनेंसी में पेट के निचले हिस्से में दर्द क्यों होता है इस्की सही वजह जानने के लिए कुछ टेस्ट करवाने को कह सकते हैं जैसे:

  • Ultrasound (Sonography): इससे बच्चे की स्थिति, placenta की जगह और amniotic fluid की जाँच होती है।
  • Urine Test: UTI या अन्य मूत्र संबंधी संक्रमण का पता लगाने के लिए करवाया जाता है।
  • Blood Tests: Infection, anemia या hormonal असंतुलन की जाँच के लिए करवाए जाते हैं।
  • Cervical Examination: Preterm labor के संकेत जाँचने के लिए करवाया जाता है।
  • CTG (Cardiotocography): तीसरी तिमाही में बच्चे की heartbeat और contractions की monitoring के लिए करवाया जाता है।

प्रेगनेंसी में पेट दर्द का इलाज (Treatment)

दर्द का इलाज उसके कारण पर निर्भर करता है। सामान्य दर्द के लिए घरेलू उपाय काफी होते हैं, जबकि कुछ स्थितियों में डॉक्टर की सलाह ज़रूरी होती है।

आइये जानते हैं कुछ pain relief की कुछ home remedies:

  • बाईं करवट सोएं: इससे अंगों पर दबाव कम होता है और रक्त संचार बढ़ता है।
  • आराम करें: दर्द ज्यादा महसूस होने पर खुद को थोड़ा आराम दें। 
  • हाइड्रेशन: दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं।
  • मैटरनिटी बेल्ट: भारी पेट को सहारा देने के लिए डॉक्टर की सुझाई हुई मैटरनिटी बेल्ट का उपयोग करें।

Medical Treatment

बिना डॉक्टरी सलाह के कोई भी दर्द निवारक (Painkiller) न लें। यदि दर्द किसी संक्रमण की वजह से है, तो डॉक्टर आपको सुरक्षित दवाएं लिख सकते हैं।

Read Also: बच्चे कैसे पैदा होते हैं? पूरी प्रक्रिया हिंदी में समझें

डॉक्टर से कब मिलें? (When to See a Doctor)

प्रेगनेंसी एक नाजुक समय है, इसलिए इसमें हर छोटे-बड़े दर्द का ख़याल रखना बेहद ज़रूरी है जैसे अगर पेट के निचले हिस्से में दर्द के साथ और भी कई लक्षण महसूस हो तो doctor से तुरंत संपर्क करें जैसे:

  • लगातार होने वाला तेज दर्द जो आराम से ठीक न हो।
  • पेशाब करते समय जलन या खून आना।
  • Vagina से किसी भी तरह का असामान्य रक्तस्राव हो (Discharge)।
  • बच्चे की हलचल में अचानक कमी महसूस होना।

नोट: एक safe pregnancy के लिए अपने शरीर के संकेतों को समझना और सही समय पर expert की मदद लेना सबसे ज़रूरी है।

अगर आपको प्रेगनेंसी के दौरान पेट दर्द की चिंता है, या आप एक स्वस्थ प्रेगनेंसी के लिए सही मार्गदर्शन चाहती हैं, तो Yaami IVF & Fertility Centre, Indore में संपर्क कर सकती हैं यहाँ हमारे अनुभवी fertility specialists आपकी हर चिंता को ध्यान से सुनते हैं और आपको personalized care देते हैं। यहाँ आपको विकसित diagnostic सुविधाएं और emotional support मिलेंगी क्योंकि pregnancy journey में मानसिक शांति बेहद ज़रूरी है। अधिक जानकारी और परामर्श के लिए आज ही +91 78800 07281 पर संपर्क करें।

FAQ: प्रेगनेंसी में पेट के निचले हिस्से में दर्द क्यों होता है

प्रेगनेंसी में पेट के निचले हिस्से में दर्द क्यों होता है?

प्रेगनेंसी में पेट के निचले हिस्से में दर्द के कई कारण हो सकते हैं, जैसे round ligament pain, गर्भाशय का फैलाव, गैस, कब्ज, हार्मोनल बदलाव, बच्चे की हलचल या UTI। ज़्यादातर मामलों में यह दर्द सामान्य है, लेकिन अगर दर्द बहुत तेज़ हो या bleeding हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलना ज़रूरी है।

क्या पहले महीने में पेट दर्द normal है?

हाँ, पहले महीने में हल्की cramping या खिंचाव बिल्कुल सामान्य है। यह implantation की प्रक्रिया या गर्भाशय के धीरे-धीरे बड़े होने की वजह से होता है। लेकिन अगर दर्द बहुत तेज़ हो और bleeding हो, तो doctor से ज़रूर consult करें।

Round Ligament Pain कब तक रहता है?

Round ligament pain ज़्यादातर दूसरी तिमाही में शुरू होता है और तीसरी तिमाही तक रह सकता है। यह दर्द अचानक movement से बढ़ता है और आराम करने पर कुछ मिनटों में कम हो जाता है। यह पूरी तरह normal है।

प्रेगनेंसी में पेट दर्द में क्या खाना चाहिए?

गैस और कब्ज से बचने के लिए fiber युक्त भोजन जैसे दालें, हरी सब्जियाँ, फल और साबुत अनाज खाएँ। खूब पानी पिएं, तला-भुना और मसालेदार खाना कम करें, और एक बार में ज़्यादा न खाकर थोड़ा-थोड़ा बार-बार खाएँ।

क्या गैस से प्रेगनेंसी में पेट दर्द हो सकता है?

बिल्कुल हाँ। प्रेगनेंसी में Progesterone hormone की वजह से पाचन तंत्र slow हो जाता है, जिससे गैस बनती है और पेट के निचले हिस्से में दर्द, भारीपन और तकलीफ महसूस होती है। यह बहुत आम समस्या है।

पेट दर्द और miscarriage में क्या फर्क है?

Miscarriage में दर्द आमतौर पर बहुत तेज़, cramping जैसा होता है और साथ में योनि से bleeding भी होती है। सामान्य pregnancy pain हल्का होता है, आराम से कम होता है और इसके साथ bleeding नहीं होती। अगर दोनों एक साथ हों तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।

क्या प्रेगनेंसी में दर्द की दवा ले सकते हैं?

डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी दवा न लें। कुछ painkillers जैसे ibuprofen प्रेगनेंसी में नुकसानदेह हो सकती हैं। डॉक्टर ज़रूरत पड़ने पर safe दवा prescribe करेंगे।

9वें महीने में पेट दर्द Labor Pain है या नहीं?

9वें महीने में अगर दर्द regular हो (हर 5-10 मिनट में), धीरे-धीरे बढ़ता जाए, पीठ तक जाए और आराम से कम न हो, तो यह labor pain के संकेत हो सकते हैं। अगर irregular हो और आराम से ठीक हो जाए, तो यह Braxton Hicks contractions हो सकते हैं। किसी भी शंका में तुरंत अपने doctor या hospital से संपर्क करें।

Your Parenhood Journey Starts Here

Fill in your details & start your IVF journey with our expert fertility team

• 50,000+ happy families • Confidential
• 100% Transparency • High Success Rate