Cervical Cancer Vaccine in India: HPV Vaccine, Cost, Age & Benefits

cervical cancer vaccine in india- HPV Vaacine

Cervical cancer vaccine एक HPV (Human Papillomavirus) vaccine है जो महिलाओं को Cervical Cancer से बचाने में मदद करती है। यह vaccine (cervical cancer vaccine in india) शरीर को HPV virus के खिलाफ immunity विकसित करने के लिए तैयार करती है, जो cervical cancer का मुख्य कारण होता है। भारत में Gardasil 4, Gardasil 9 और Cervavac जैसी vaccines उपलब्ध हैं। इस vaccine को लगवाने की सबसे सही उम्र 9 से 14 साल मानी जाती है, क्योंकि इस समय यह सबसे अधिक प्रभावी होती है। हालांकि, 15 से 45 साल तक की महिलाएं भी डॉक्टर की सलाह से इसे लगवा सकती हैं। उम्र के अनुसार इसकी 2 या 3 doses दी जाती हैं।

जब आप अपने परिवार के भविष्य के बारे में सोचती हैं, तो उनकी सेहत और सुरक्षा हमेशा आपकी पहली प्राथमिकता होती है। परन्तु एक माँ, बेटी या पत्नी के रूप में, आप घर की नींव हैं, और आपका पूरी तरह स्वस्थ होना और बिमारियों से बचे रहना ही पूरे परिवार की खुशहाली का आधार है। 

लेकिन कई बार ऐसी बीमारियाँ भी होती हैं जिनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती और हम उन बीमारियों को नज़रअंदाज कर देते हैं जैसे कि सर्वाइकल कैंसर।

National Institute of Cancer Prevention and Research यह बताता है कि भारत में हर 8 मिनट में एक महिला की मौत इस कैंसर से होती है। हालांकि, सही उम्र में vaccination के उपयोग से इस खतरे को 90% तक कम किया जा सकता है।

Yaami IVF and Fertility Centre के विशेषज्ञ Dr. Sankalp Singh (Reproductive Medicine, MBBS, MS, MRCOG (London), FRM, DRM (Germany) कहते हैं की सर्वाइकल कैंसर एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जो भारत में महिलाओं के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, लेकिन राहत की बात यह है कि एक सही समय पर vaccination से आपको और आपके अपनों को इससे सुरक्षित रखा जा सकता है। पर कैसे? तो यही इस blog में हम आपको बताएंगे कि HPV vaccine क्या (cervical cancer vaccine in India), यह कैसे काम करती है, इसकी cost क्या है, और इसे किस उम्र में लगवाना सबसे सही रहता है।

Cervical Cancer Vaccine Kya Hai?

Cervical cancer vaccine असल में एक Human Papillomavirus vaccine है। Cervical cancer vaccine आपके शरीर को HPV virus के खिलाफ antibodies बनाने के लिए तैयार करती है। जब virus कभी आपके शरीर में आने की कोशिश करे, तो आपका immune system उसे पहचान ले और रोके, बस यही काम यह vaccine करती है। यह vaccine तब सबसे ज़्यादा असरदार होती है जब इसे HPV exposure से पहले, यानी sexual activity शुरू होने से पहले लगवाया जाए। इसीलिए डॉक्टर 9 से 14 साल की उम्र को इसके लिए सबसे सही मानते हैं।

HPV Vaccine in India

भारत में इस समय तीन मुख्य HPV vaccines (vaccine for cervical cancer in India) उपलब्ध हैं। तीनों अलग-अलग HPV strains से बचाव करती हैं और इनकी cost भी अलग-अलग है।

जैसे:

  1. Gardasil 4

यह एक पुरानी और भरोसेमंद vaccine है जो HPV के 4 मुख्य स्ट्रेन्स (Strains) से सुरक्षा देती है। यह कैंसर के साथ-साथ जननांगों के मस्सों (Genital Warts) से भी बचाता है।

  1. Gardasil 9

जैसा कि नाम से पता चलता है, यह वैक्सीन 9 अलग-अलग प्रकार के HPV वायरस से सुरक्षा प्रदान करती है। यह सुरक्षा का एक बड़ा दायरा कवर करती है और आजकल काफी पसंद की जा रही है।

  1. Cervavac (India ka vaccine)

Cervavac भारत की vaccine है, इसे सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने बनाया है। यह वैक्सीन अंतरराष्ट्रीय मानकों के बराबर प्रभावी है और भारतीय महिलाओं के लिए ज्यादा किफायती भी है।

Cervical Cancer Vaccine Kis Age Me Lagwana Chahiye?

Cervical Cancer Vaccine Kis Age Me Lagwana Chahiye?

वैक्सीन का सबसे ज्यादा फायदा तब होता है जब इसे वायरस के संपर्क में आने से पहले यानी कम उम्र में लगवाया जाए:

  • सबसे सही उम्र: 9 से 14 साल की लड़कियों के लिए यह सबसे ज्यादा असरदार है।
  • कैच-अप उम्र: अगर बचपन में यह नहीं लग पाई है, तो 15 से 26 साल तक की महिलाएं इसे लगवा सकती हैं।
  • 26 से 45 साल: शादीशुदा या 26 साल से बड़ी महिलाएं भी डॉक्टर की सलाह पर यह वैक्सीन ले सकती हैं, हालांकि इसका असर कम उम्र के मुकाबले थोड़ा कम हो सकता है।

Read Also: Letrozole Tablet Uses in Hindi – लेट्रोज़ोल के फायदे, उपयोग और सावधानियां

HPV Vaccine Ka Dose Schedule

वैक्सीन की खुराक आपकी उम्र पर निर्भर करती है:

  • 9 से 14 साल: इस उम्र में केवल 2 डोज की जरूरत होती है (पहला डोज और फिर 6 महीने बाद दूसरा)।
  • 15 से 45 साल: इस उम्र में 3 डोज दिए जाते हैं (पहला डोज, फिर 2 महीने बाद दूसरा, और पहले डोज के 6 महीने बाद तीसरा)।

Cervical Cancer Vaccine Cost in India

भारत में cervical cancer vaccine की cost इस बात पर निर्भर करती है कि आप कौन सी वैक्सीन चुन रहे हैं। विदेशी brands जैसे Gardasil 9 की कीमत ₹10,000 से ₹11,000 प्रति डोज तक हो सकती है। वहीं, भारत की अपनी वैक्सीन Cervavac काफी सस्ती है, जिसकी कीमत लगभग ₹2,000 से ₹4,000 के बीच हो सकती है। सरकारी केंद्रों पर समय-समय पर लगने वाले कैंपों में यह और भी कम दामों पर या मुफ्त उपलब्ध हो सकती है।

HPV Vaccine Ke Benefits

HPV Vaccine Ke Benefits

HPV vaccine कई benefits हैं, जैसे:-

  • कैंसर से सुरक्षा: यह गर्भाशय ग्रीवा (Cervix) कैंसर के खतरे को लगभग खत्म कर देती है।
  • अन्य बीमारियों से बचाव: यह केवल सर्वाइकल ही नहीं, बल्कि वजाइनल और गुदा कैंसर (Anal Cancer) से भी सुरक्षा देती है।
  • मानसिक शांति: जब आप जानते हैं कि आपने अपनी सेहत के लिए vaccination लिया है, तो आप निश्चिंत महसूस करते हैं।
  • पीढ़ियों की सुरक्षा: सही समय पर वैक्सीनेशन भविष्य की जटिलताओं और इलाज के भारी खर्च से बचाता है।

HPV Vaccine Safe Hai Ya Nahi?

हाँ, यह पूरी तरह से सुरक्षित है। दुनियाभर में करोड़ों महिलाओं ने यह वैक्सीन लगवाई है। इसके कोई गंभीर side effects नहीं हैं। बस इंजेक्शन वाली जगह पर हल्का दर्द, सूजन या थोड़ा बुखार हो सकता है, जो 1-2 दिन में अपने आप ठीक हो जाता है। यह आपकी fertility (बच्चा पैदा करने की क्षमता) पर कोई बुरा असर नहीं डालती।

HPV Vaccine Kahaan Lagwa Sakte Hain?

आप vaccine लगवाने के लिए किसी भी अच्छे government या private hospital, स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynaecologist) या बच्चों के डॉक्टर (pediatrician) से संपर्क कर सकते हैं। इंदौर में यामी आईवीएफ एंड फर्टिलिटी सेंटर जैसे विशेषज्ञ केंद्र पर आपको इसके बारे में सही परामर्श और सुरक्षित वैक्सीनेशन की सुविधा मिल सकती है।

When Should You Consult a Doctor?

अगर आप अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं, या आप स्वयं वैक्सीन लेने की सोच रही हैं, तो डॉक्टर से बात करने का यह सही समय है। साथ ही, अगर आपको periods में अनियमितता, असामान्य discharge या पेट के निचले हिस्से में दर्द रहता है, तो तुरंत विशेषज्ञ की सलाह लें। याद रखें, स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन दोनों ही आपकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी हैं।

Conclusion

सर्वाइकल कैंसर एक गंभीर बीमारी है लेकिन इसे vaccine के ज़रिए काफी हद तक रोका जा सकता है।

Cervavac (cervical cancer vaccine in India) जैसी Indian vaccine ने इसे common परिवारों की पहुंच में ला दिया है। Gardasil 9 जैसे advanced options भी उपलब्ध हैं। अगर आपकी बेटी 9-14 साल की है, तो आज ही उसकी vaccine के बारे में सोचें। अगर आप खुद 26 या 45 साल तक की हैं, तो डॉक्टर से एक बार vaccination के बारे में ज़रूर consult करें।

FAQ

Cervical cancer vaccine kya hota hai?

Cervical cancer vaccine एक HPV (Human Papillomavirus) vaccine है जो उन virus strains से आपके शरीर को protect करती है जो सर्वाइकल कैंसर का कारण बनते हैं। यह vaccine आपके immune system को HPV को पहचानने और लड़ने के लिए तैयार करती है।

HPV vaccine India me available hai?

हाँ, भारत में तीन HPV vaccines उपलब्ध हैं: Gardasil 4, Gardasil 9, और Cervavac (India की स्वदेशी vaccine)। ये private hospitals, clinics, और कुछ government health centres पर मिलती हैं।

HPV vaccine kitni age me lagwana chahiye?

Vaccine लगवाने की सबसे सही उम्र 9 से 14 साल है। इस उम्र में vaccine सबसे ज़्यादा effective होती है और सिर्फ 2 doses की ज़रूरत होती है। 15 साल के बाद 3 doses लगते हैं। कुछ vaccines 45 साल तक की उम्र में भी ली जा सकती हैं।

Kya married women HPV vaccine le sakti hain?

हाँ, ले सकती हैं। अगर आप HPV के सभी strains से पहले से infected नहीं हैं, तो vaccine उन strains से बचाव करेगी जो अभी तक आपके शरीर में नहीं आए हैं। लेकिन डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।

Kya HPV vaccine boys ko bhi lagta hai?

हाँ, Gardasil 9 boys के लिए भी approved है (9 से 15 साल)। लड़कों को vaccine देने से HPV का spread रुकता है और genital warts व अन्य HPV-related cancers से भी बचाव होता है।

Your Parenhood Journey Starts Here

Fill in your details & start your IVF journey with our expert fertility team

• 50,000+ happy families • Confidential
• 100% Transparency • High Success Rate