दाईं ओवरी में सिस्ट क्या होता है? – Yaami

Right ovarian cyst  (right ovarian cyst in hindi) का मतलब है दाईं ओवरी में बनने वाली तरल पदार्थ से भरी एक थैली, जो आमतौर पर हार्मोनल असंतुलन, PCOS, endometriosis, pelvic infection या ovulation प्रक्रिया में बदलाव के कारण बन सकती है। अधिकांश मामलों में यह सिस्ट छोटी और गैर-कैंसरकारी होती हैं तथा बिना किसी गंभीर लक्षण के 1–3 महीनों में अपने आप ठीक हो जाती हैं, लेकिन कभी-कभी पेट के दाईं ओर दर्द, अनियमित पीरियड्स, पेट में भारीपन या पाचन से जुड़ी समस्याएँ दिखाई दे सकती हैं। सिस्ट का इलाज उसके प्रकार, आकार और लक्षणों पर निर्भर करता है, जिसमें निगरानी, दवाइयाँ या जरूरत पड़ने पर सर्जरी शामिल हो सकती है, और सही समय पर जांच व उपचार से प्रजनन क्षमता तथा समग्र महिला स्वास्थ्य को सुरक्षित रखा जा सकता है।

कभी-कभी पेट के दाईं तरफ हल्का-सा दर्द होता है, और आप सोचती हैं शायद गैस है, या पीरियड्स की वजह से हो रहा है लेकिन जब अल्ट्रासाउंड करवाती हैं और रिपोर्ट्स देखकर जब डॉक्टर कहते हैं कि आपको Right Ovarian Cyst है, तो मन में कई सवाल आते हैं जैसे क्या यह खतरनाक है?

क्या इससे माँ बनने में दिक्कत होगी? क्या ऑपरेशन ज़रूरी है?

Right Ovarian Cyst का मतलब है दाईं ओवरी (अंडाशय) में एक थैली जैसी संरचना बनना, जिसके अंदर तरल पदार्थ भरा होता है। Dr. Sankalp Singh (Reproductive Medicine, MBBS, MS, MRCOG (London), FRM, DRM (Germany), जो कि Yaami IVF and Fertility Centre में IVF Specialist हैं, उनका कहना है कि बहुत सी महिलाएं इस स्थिति से गुज़रती हैं जिसकी वजह hormonal imbalance, periods की गड़बड़ी, endometriosis, या PCOS हो सकता है।

आइए इस blog के माध्यम से detail में जानते हैं कि right ovarian cyst क्या होती है (right ovarian cyst in hindi), right ovarian cyst क्यों बनती है, इसके लक्षण और इलाज क्या क्या होते हैं।

Right Ovarian Cyst Meaning in Hindi

सरल शब्दों में कहें तो, Right Ovarian Cyst in hindi का मतलब है आपकी दाईं ओवरी (अंडाशय) के अंदर या उसकी सतह पर तरल पदार्थ (fluid) से भरी एक छोटी सी थैली का बन जाना। यह गांठ जैसी दिखती है, लेकिन अधिकांश मामलों में यह ठोस नहीं होती।

ज़्यादातर सिस्ट छोटे होते हैं और उनमें कोई लक्षण नहीं दिखते, लेकिन यदि सिस्ट का आकार बढ़ जाए, तो डॉक्टरी सलाह लेना अनिवार्य है।

ओवरी क्या होती है?

ओवरी महिलाओं के प्रजनन तंत्र का एक मुख्य हिस्सा है। हर महिला के गर्भाशय (Uterus) की दोनों तरफ दो ओवरी होती हैं, एक दाईं (Right) और एक बाईं (Left)। इनका मुख्य काम अंडे (Eggs) बनाना और एस्ट्रोजन व प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन पैदा करना है। जब इस प्रक्रिया में कोई बदलाव आता है, तो सिस्ट बनने की संभावना बढ़ जाती है।

Right Ovarian Cyst क्यों बनता है?

Right Ovarian Cyst in Hindi | दाईं ओवरी में सिस्ट क्या होता है?

दाईं ओवरी में सिस्ट बनने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे PCOS, hormonal imbalance, endometriosis, पेल्विक इन्फेक्शन आदि।

आइये इन्हें समझते हैं:

1. Hormonal Imbalance (हॉर्मोन असंतुलन): जब महिला के शरीर में हॉर्मोन का संतुलन बिगड़ता है, तो follicle सही समय पर नहीं फटती और सिस्ट बन सकती है।

2. PCOS (Polycystic Ovary Syndrome): PCOS एक बहुत ही सामान्य स्थिति बन चुकी है जिसमें ओवरी में कई छोटे-छोटे सिस्ट बन जाते हैं।

3. Endometriosis: इस स्थिति में गर्भाशय की अंदरूनी परत (Endometrium) जैसा टिश्यू ओवरी पर विकसित होने लगता है, जिससे ‘Chocolate Cyst’ बन सकता है।

4. Pregnancy (प्रेगनेंसी): प्रेगनेंसी के शुरुआती महीनों में एक Corpus Luteum Cyst बन सकता है, जो बच्चे को पोषण देने में मदद करता है। यह आमतौर पर खुद ठीक हो जाता है।

5. Pelvic Infection: कभी-कभी गर्भाशय या फैलोपियन ट्यूब में संक्रमण के कारण भी सिस्ट बन सकता है।

Right Ovarian Simple Cyst in Hindi

एक Simple Cyst वह होता है जिसके अंदर केवल साफ तरल पदार्थ भरा होता है। अल्ट्रासाउंड में इसकी दीवारें पतली और चिकनी दिखाई देती हैं। ज्यादातर ‘सिंपल सिस्ट’ हार्मोनल बदलाव के कारण बनते हैं और 2-3 महीनों में अपने आप घुल जाते हैं। इनसे घबराने की जरूरत नहीं होती।

Right Ovarian Hemorrhagic Cyst in Hindi

Hemorrhagic Cyst तब बनता है जब एक साधारण सिस्ट के अंदर रक्तस्राव (bleeding) हो जाता है। यह अक्सर ओव्यूलेशन के दौरान होता है। हालांकि यह सुनने में गंभीर लग सकता है, लेकिन यदि इसका आकार छोटा है, तो शरीर इसे खुद ही सोख लेता है। इसमें कभी-कभी पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द महसूस हो सकता है।

Functional Cyst

Functional Cyst सबसे ज़्यादा पाया जाने वाला ओवेरियन सिस्ट है। यह महिला के अंडाशय (Ovary) में बनने वाली सामान्य, गैर-कैंसरयुक्त तरल से भरी थैलियां हैं, जो periods के दौरान ओव्यूलेशन (अंडा निकलने की प्रक्रिया) में गड़बड़ी के कारण विकसित होती हैं। यह इस बात का संकेत है कि आपकी ओवरी काम तो कर रही है, बस प्रक्रिया में थोड़ा बदलाव आया है। इसमें ज्यादातर कोई लक्षण नज़र नहीं आते हैं और ये आमतौर पर 1-3 महीने में ठीक हो जाती है।

Right Ovarian Cyst के लक्षण

कई बार Right Ovarian Cyst होता है और महिलाओं को पता भी नहीं चलता क्योंकि इसके कोई लक्षण नहीं दिखते। यह अक्सर किसी routine check-up या अल्ट्रासाउंड में पकड़ में आता है।

लेकिन जब लक्षण होते हैं, तो वे इस तरह दिखते हैं:

दर्द से जुड़े लक्षण:

  • पेट की दाईं तरफ हल्का या तेज़ दर्द होना।
  • पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द होना ।
  • सेक्स के दौरान या बाद में दर्द।
  • पेट में भारीपन या खिंचाव का एहसास रहना।

पाचन से जुड़े लक्षण:

  • पेट फूला-फूला लगना।
  • जल्दी पेट भर जाना।
  • कब्ज़ या बार-बार पेशाब आना।

पीरियड्स से जुड़े लक्षण:

  • पीरियड्स का अनियमित होना।
  • पीरियड्स में बहुत कम या बहुत ज़्यादा bleeding होना।
  • पीरियड्स के बीच में spotting होना।

अन्य लक्षण:

  • पीठ के निचले हिस्से में दर्द रहना।
  • थकान या कमज़ोरी महसूस होना।
  • जी मिचलाना।

नोट: अगर इनमें से कोई भी लक्षण लंबे समय से है, तो एक बार अल्ट्रासाउंड ज़रूर करवाएं।

Right Side Pain क्यों होता है?

यदि आपको दाईं तरफ (Right side) पेट के निचले हिस्से में दर्द हो रहा है, तो इसका कारण सिस्ट का आकार बढ़ना या उसका ओवरी पर दबाव डालना हो सकता है। कभी-कभी सिस्ट के फटने (Rupture) या ओवरी के मुड़ने (Torsion) के कारण भी अचानक तेज दर्द उठता है।

Right Ovarian Cyst का इलाज

Right Ovarian Cyst का इलाज

Right ovarian cyst का इलाज इस बात पर निर्भर करता है कि सिस्ट किस प्रकार का है, कितना बड़ा है, और महिला की उम्र और स्वास्थ्य स्थिति क्या है।

आइये जानते हैं इसके सामान्य इलाज:

  1. सतर्कतापूर्वक प्रतीक्षा (Wait and Watch): अगर सिस्ट छोटा और सिंपल है, तो डॉक्टर 1-2 महीने इंतजार करने की सलाह देते हैं।
  2. दवाइयाँ: दर्द के लिए pain किलर दी जाती हैं। हार्मोनल संतुलन के लिए गर्भनिरोधक गोलियां दी जा सकती हैं ताकि नए सिस्ट न बनें।
  3. सर्जरी: यदि सिस्ट बहुत बड़ा है, दर्द पैदा कर रहा है या कैंसर का संदेह है, तो लैप्रोस्कोपी (Laparoscopy) के जरिए इसे हटाया जाता है।
  4. घरेलु उपाय: कभी-कभी जब स्थिति नियंत्रण में होती है तो doctor cyst को naturally ठीक करने की सलाह देते हैं, जैसे दर्द या ऐंठन कम करने के लिए हीटिंग पद से पेट के निचले हिस्से में सिकाई करना, या भरी शारीरिक गतिविधियों से बचना क्युकी इससे cyst के फटने या मुड़ने का खतरा हो सकता है।

Right Ovarian Cyst और प्रेगनेंसी

यह वह सवाल है जो ज़्यादातर महिलाएं सबसे पहले पूछती हैं, “क्या मैं माँ बन सकती हूँ?”

जवाब है, हाँ, ज़्यादातर मामलों में cyst होने पर भी महिलाएं माँ बन सकती हैं लेकिन कई बार ये cyst एक रुकावट भी बन सकती है।

आइये इसे जानते हैं कैसे:

  1. PCOS से जुड़े सिस्ट: प्रेगनेंसी में थोड़ी मुश्किल ज़रूर पैदा कर सकते हैं, लेकिन सही इलाज और fertility treatment से माँ बनना पूरी तरह संभव है।
  2. Endometrioma (Endometriosis Cyst): अगर ये cyst बड़ा हो, तो यह Egg Reserve को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में IVF जैसी advanced fertility treatment सबसे अच्छा विकल्प हो सकती है।
  3. Functional Cysts और Simple Cysts: आमतौर पर प्रेगनेंसी में कोई रुकावट नहीं डालते। लेकिन यदि सिस्ट के साथ कंसीव करने में समस्या आ रही है, तो fertility expert से Consult ज़रूर करें।
  4. हार्मोनल असंतुलन: Cyst के कारण होर्मोंस असंतुलित हो सकते हैं, जिससे pregnancy में complications आ सकते हैं।

कब डॉक्टर को तुरंत दिखाएं?

कुछ संकेत ऐसे हैं जिन्हें नज़रअंदाज़ बिल्कुल नज़रंदाज़ नहीं करना चाहिए जैसे पेट के दाईं तरफ अचानक बहुत तेज़ और असहनीय दर्द, दर्द के साथ बुखार और उल्टी, बेहोशी जैसा महसूस होना या चक्कर आना, पेट में बहुत तेज़ सूजन या कठोरपन, सेक्स के बाद अचानक तेज़ दर्द, पीरियड्स पूरी तरह बंद हो जाना यह सभी लक्षण Ovarian Torsion या Cyst Rupture के संकेत हो सकते हैं और दोनों में जल्दी इलाज ज़रूरी है।

इसके अलावा, अगर आपको पहले से Ovarian Cyst diagnosed है, सिस्ट 6 cm से बड़ा है या 2-3 महीने में सिस्ट अपने आप ठीक नहीं हुआ है। तो भी बिना इंतज़ार के doctor से consult करना बेहद ज़रूरी है।

Conclusion

Right Ovarian Cyst हमेशा चिंता का विषय नहीं होता। ज़्यादातर सिस्ट सामान्य होते हैं, अपने आप ठीक हो जाते हैं, और प्रेगनेंसी में भी कोई बड़ी रुकावट नहीं बनते।

लेकिन हर महिला का शरीर अलग होता है, और हर सिस्ट की अपनी कहानी होती है। इसलिए ज़रूरी है कि आप सही जानकारी के साथ सही डॉक्टर तक पहुँचें।

अगर आपकी रिपोर्ट में Right Ovarian Cyst लिखा है, या आप पेट के दाईं तरफ दर्द महसूस कर रही हैं, तो आपको अकेले इसका सामना नहीं करना है।

Yaami IVF & Fertility Centre, Indore में हमारे अनुभवी fertility specialists की टीम आपकी स्थिति को ध्यान से समझकर, आपके लिए सबसे सही और व्यक्तिगत इलाज की राह तैयार करती है। यहाँ हम  हर मरीज़ को सिर्फ एक case की तरह नहीं, बल्कि एक इंसान की तरह देखते हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारी website https://yaamifertility.com/ visit कर सकते हैं और 7880007281 पर free consultation बुक कर सकते हैं।

FAQs: Right Ovarian Cyst in Hindi

क्या Right Ovarian Cyst अपने आप ठीक हो सकता है?

हाँ, ज़्यादातर मामलों में खासकर Functional और Simple Cysts बिना किसी इलाज के 1-3 महीने के अंदर अपने आप ठीक हो जाते हैं। डॉक्टर कुछ हफ्तों बाद दोबारा अल्ट्रासाउंड करके इसकी पुष्टि करते हैं।

Right Ovarian Cyst की जांच कैसे होती है?

इसकी जांच के लिए आमतौर पर Transvaginal Ultrasound या Abdominal Ultrasound किया जाता है। यह एक दर्द-रहित और सुरक्षित जांच है जो सिस्ट का आकार, प्रकार और स्थिति बताती है।

Right Ovarian Cyst क्या खतरनाक है?

अधिकतर Right Ovarian Cysts खतरनाक नहीं होते। लेकिन अगर सिस्ट बहुत बड़ा हो, फट जाए, या Ovarian Torsion हो तो यह serious हो सकता है और तुरंत इलाज की ज़रूरत पड़ती है। इसीलिए नियमित जांच और डॉक्टर की निगरानी ज़रूरी है।

Right Ovarian Hemorrhagic Cyst दर्दनाक होता है?

हाँ, Hemorrhagic Cyst में दर्द हल्का भी हो सकता है और अचानक तेज़ भी। अगर सिस्ट फट जाए तो दर्द बहुत तेज़ हो सकता है। ज़्यादातर मामलों में यह अपने आप ठीक हो जाता है, लेकिन तेज़ दर्द में डॉक्टर से ज़रूर मिलें।

क्या सिस्ट से कैंसर हो सकता है?

यह एक बहुत सामान्य चिंता है, लेकिन घबराने की ज़रूरत नहीं। Reproductive Age की महिलाओं में अधिकतर ओवेरियन सिस्ट benign (गैर-कैंसरकारी) होते हैं। कैंसर वाले सिस्ट (Malignant Cysts) दुर्लभ होते हैं और अक्सर मेनोपॉज (रजोनिवृत्ति) के बाद की उम्र में अधिक देखे जाते हैं। अल्ट्रासाउंड और ज़रूरी blood tests से डॉक्टर इसका सही आकलन कर सकते हैं।

Your Parenhood Journey Starts Here

Fill in your details & start your IVF journey with our expert fertility team

• 50,000+ happy families • Confidential
• 100% Transparency • High Success Rate