Hysterectomy Meaning in Hindi | हिस्टरेक्टॉमी क्या है, कारण और पूरी जानकारी

hysterectomy meaning in hindi

हिस्टरेक्टॉमी (hysterectomy meaning in hindi) एक सर्जिकल प्रक्रिया है जिसमें महिला के गर्भाशय (uterus) को शरीर से निकाला जाता है। यह सर्जरी fibroids, endometriosis, अत्यधिक ब्लीडिंग, या uterine cancer जैसी गंभीर स्त्री रोग संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए की जाती है। इस प्रक्रिया के बाद महिला के मासिक धर्म (periods) हमेशा के लिए बंद हो जाते हैं और वह स्वाभाविक रूप से गर्भधारण नहीं कर सकती। सर्जरी के बाद recovery में आमतौर पर 4 से 8 सप्ताह का समय लगता है और सही देखभाल और विशेषज्ञ मार्गदर्शन से महिलाएं इस सर्जरी के बाद स्वस्थ और सक्रिय जीवन जी सकती हैं।

जब डॉक्टर पहली बार hysterectomy शब्द कहते हैं, तो कई महिलाएं एक पल के लिए घबरा जाती हैं। मन में सवालों की बाढ़ आ जाती है, जैसे hysterectomy क्या होता है (hysterectomy meaning in hindi)?  क्या यह जरूरी है? क्या इसके बाद जिंदगी पहले जैसी रहेगी? क्या मैं कमज़ोर हो जाऊँगी?

यह सवाल आना स्वाभाविक है, कोई भी सर्जरी की बात सुनकर घबरा जाता है। लेकिन घबराने के बजाय यह जानना ज़रूरी है कि hysterectomy क्या है?

सीधे शब्दों में कहें तो hysterectomy बच्चेदानी निकालने की सर्जरी को कहते हैं। ये सर्जरी महिलाओं में बढ़ती ही जा रही है। National Family Health Survey की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 15-49 वर्ष की आयु की लगभग 3.3% महिलाओं को स्वास्थ्य कारणों से हिस्टरेक्टॉमी की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।

Yaami IVF and Fertility Centre की विशेषज्ञ Dr. Swati Singh (Reproductive Medicine & IVF Specialist) MBBS, MD, DNB, FRM, DRM (Germany) का कहना है कि भारत में कई महिलाओं को fibroids, कैंसर, या गंभीर ब्लीडिंग जैसी समस्याओं के कारण डॉक्टर hysterectomy की सलाह देते हैं। यह सलाह अक्सर तब दी जाती है जब अन्य इलाज या दवाइयाँ असर नहीं कर रही होती हैं और आपकी सेहत के लिए बच्चेदानी को हटाना ही सबसे सुरक्षित विकल्प बचता है।

अगर आप भी hysterectomy के बारे में detail में जानना चाहते हैं, जैसे hysterectomy meaning in hindi, इसके प्रकार, कारण, देखभाल और एहतियात, तो इस blog में यह सारी जानकारी आपको प्राप्त होगी, इसे अंत तक पढ़िए।

What is Hysterectomy (Hysterectomy Meaning in Hindi)

What is Hysterectomy (Hysterectomy Meaning in Hindi)

Hysterectomy (hysterectomy in hindi) को “गर्भाशय उच्छेदन” कहा जाता है। यह दो शब्दों से बना है “Hystero” यानी गर्भाशय (uterus) और “ectomy” यानी किसी अंग को शल्य चिकित्सा द्वारा निकालना।

इस प्रक्रिया के बाद पीरियड्स आने बंद हो जाते हैं और महिला गर्भधारण नहीं कर पाती है। यह सर्जरी तब की जाती है जब किसी महिला की कोई गंभीर स्त्री रोग समस्या हो, जिसे दवाओं या अन्य छोटे उपचारों से ठीक नहीं किया जा सकता।

Hysterectomy के प्रकार (Types of Hysterectomy)

Hysterectomy एक ही प्रकार की नहीं होती। डॉक्टर आपकी स्थिति और बीमारी की गंभीरता के अनुसार तय करते हैं कि किस प्रकार की सर्जरी की जाए।

आइये जानते hysterectomy के प्रकार:

1. Partial Hysterectomy (आंशिक हिस्टरेक्टॉमी): इसमें केवल गर्भाशय का ऊपरी हिस्सा निकाला जाता है। गर्भाशय ग्रीवा (cervix) को छोड़ दिया जाता है।

2. Total Hysterectomy (पूर्ण हिस्टरेक्टॉमी): इसमें पूरा गर्भाशय और गर्भाशय ग्रीवा (cervix) दोनों को निकाल दिया जाता है। यह सबसे अधिक की जाने वाली हिस्टरेक्टोमी है।

3. Radical Hysterectomy (रैडिकल हिस्टरेक्टॉमी): इसमें गर्भाशय, cervix के साथ-साथ आसपास के ऊतकों को भी निकाला जाता है। यह आमतौर पर cancer के cases में की जाती है।

Hysterectomy क्यों की जाती है?

Hysterectomy क्यों की जाती है?

Hysterectomy महिलाओं को डॉक्टर तभी suggest करते हैं जब अन्य सभी उपचार विफल हो जाते हैं या स्थिति बहुत गंभीर हो जाती है। ज़्यादातर मामलों में यह उन महिलाओं को करवानी पड़ती है जिनको uterus या cervical cancer है, endometriosis की समस्या है या बच्चेदानी में गांठें हैं।

आइये जानते हैं इसके और भी कुछ प्रमुख कारण:

  1. Fibroids (बच्चेदानी की गाँठ)

Uterine Fibroids गर्भाशय में होने वाली गैर-कैंसर गाँठें होती हैं और जब ये बहुत बड़ी हो जाती हैं और असहनीय दर्द या भारी ब्लीडिंग का कारण बनती हैं, तो सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।

  1. अत्यधिक या अनियमित ब्लीडिंग

कुछ महिलाओं को हर महीने इतनी भारी ब्लीडिंग होती है कि वे थका हुआ महसूस करती हैं, anemia हो जाता है, और रोज़मर्रा के काम करना मुश्किल हो जाता है। जब हार्मोनल दवाएं और अन्य उपचार काम नहीं करते, तो हिस्टरेक्टोमी की सलाह डॉक्टर दे सकते हैं।

  1. Uterus या Cervical Cancer

यदि गर्भाशय, गर्भाशय ग्रीवा (cervix) या अंडाशय में कैंसर पाया जाए, तो Radical Hysterectomy जीवन बचाने वाली सर्जरी बन जाती है। इस स्थिति में सर्जरी में देरी करना खतरनाक हो सकता है।

  1. बार-बार होने वाली Ovarian Cyst

अंडाशय में होने वाली बड़ी या बार-बार बनने वाली cysts जब अन्य उपचारों से नियंत्रित न हों, तो कभी-कभी Hysterectomy के साथ-साथ ovaries को भी निकालने की आवश्यकता पड़ती है।

  1. Endometriosis

Endometriosis एक ऐसी स्थिति है जिसमें गर्भाशय की अंदरूनी परत (endometrium) जैसा tissue गर्भाशय के बाहर भी बढ़ने लगता है। इससे असहनीय दर्द, भारी ब्लीडिंग और infertility हो सकते हैं। जब endometriosis बहुत गंभीर हो और दूसरे उपचार काम न करें, तब Hysterectomy की सलाह दी जाती है।

Hysterectomy की सर्जरी कैसे होती है?

Hysterectomy की सर्जरी कैसे होती है?

बच्चेदानी निकालने की सर्जरी मुख्य रूप से तीन तरीकों से की जाती है: Laparoscopic hysterectomy, vaginal hysterectomy और abdominal hysterectomy.

आइये इसकी तैयारी से लेकर सर्जरी तक की पूरी प्रक्रिया step-by-step समझते हैं:

सर्जरी से पहले:

  • डॉक्टर blood tests, ultrasound, CT scan, MRI और कुछ cases में biopsy करते हैं।
  • General anesthesia या spinal anesthesia दी जाती है।
  • आपको surgery से कुछ घंटे पहले कुछ खाने-पीने से मना किया जाता है।

सर्जरी के दौरान:

  • समस्या के अनुसार (abdominal, vaginal या laparoscopic) सर्जरी की जाती है।
  • Laparoscopic Hysterectomy में 3-4 छोटे cuts किए जाते हैं और कैमरे की मदद से सर्जरी होती है।
  • Abdominal Hysterectomy में पेट पर एक बड़ा चीरा लगाया जाता है।
  • Vaginal hysterectomy में योनी के उपरी हिस्से में चीरा लगाकर गर्भाशय को बाहर निकाला जाता है।
  • सर्जरी आमतौर पर 1 से 3 घंटे में पूरी होती है।

सर्जरी के तुरंत बाद:

  • महिला को hospital में 1 से 3 दिन रखा जाता है।
  • दर्द के लिए दवाएं दी जाती हैं।
  • धीरे-धीरे चलने-फिरने की सलाह दी जाती है साथ ही शारीरिक संबंध बनाने से परहेज करने को कहा जाता है।

Hysterectomy के बाद क्या होता है? (Post hysterectomy status in Hindi)

Hysterectomy के बाद महिला का शरीर recovery mode में चला जाता है, जिसे post-hysterectomy भी कहते हैं, और अलग-अलग बदलाव आते हैं; जैसे गर्भधारण संभव नहीं रहता, मूड स्विंग्स होते हैं, surgical menopause का आ जाना आदि।

आइये जानते हैं (post hysterectomy status in hindi) के बारे में विस्तार से:

  1. Periods बंद हो जाते हैं: Hysterectomy के बाद मासिक धर्म हमेशा के लिए बंद हो जाता है। कई महिलाओं के लिए जो भारी और दर्दनाक ब्लीडिंग से परेशान थीं, यह एक बड़ी राहत होती है।
  2. गर्भधारण संभव नहीं रहता: सर्जरी के बाद महिला स्वाभाविक रूप से pregnant नहीं हो सकती।
  3. Surgical Menopause: यदि सर्जरी के दौरान ovaries भी निकाली गई हों, तो surgical menopause शुरू हो जाता है और उसके लक्षण होते हैं: hot flashes, mood changes, और नींद की परेशानी हो सकती है।
  4. पेल्विक दर्द से राहत: जिन महिलाओं को fibroids या endometriosis की वजह से दर्द था, उन्हें सर्जरी के बाद अक्सर बहुत राहत मिलती है।

Hysterectomy के बाद रिकवरी और देखभाल

Recovery का समय इस बात पर निर्भर करता है कि सर्जरी किस प्रकार की थी। ज़्यादातर मामलों में laparoscopic surgery के बाद रिकवरी जल्दी होती है, जबकि abdominal surgery में ज्यादा समय लग सकता है।

आइये जानते हैं रिकवरी के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए:

  • आराम करें: पहले 3-4 हफ्ते पूरा आराम करना बेहद ज़रूरी है और भारी वज़न उठाने से भी बचना चाहिए।
  • चलना शुरू करें: डॉक्टर की सलाह से धीरे-धीरे घर में टहलना ज़रूरी है, इससे blood clots का खतरा कम होता है।
  • पोषण का ध्यान रखें: प्रोटीन, आयरन और विटामिन युक्त आहार लेना और खूब पानी पीना बेहद ज़रूरी है।
  • ड्राइविंग और व्यायाम: कम से कम 4-6 हफ्ते तक ड्राइविंग और व्यायाम करने से बचना चाहिए।
  • यौन संबंध: डॉक्टर की अनुमति के बिना यौन संबंध बनाने से बचना चाहिए।
  • नियमित follow-up: सर्जरी के बाद doctor से नियमित checkup करवाते रहना बेहद ज़रूरी है।

नोट: याद रहे, हर महिला की परिस्थिति अलग होती है, परिवार, स्वास्थ्य और भावनाएं सब में अंतर होता है। इसीलिए doctor की सलाह के बिना कोई भी कार्य करने से बचें।

उम्मीद है कि इस blog के माध्यम से आपको hysterectomy (hysterectomy meaning in Hindi) और इससे जुड़ी सवालों के जवाब मिल गए होंगे। चाहे वह फाइब्रॉइड्स का दर्द हो या कैंसर का खतरा, सही समय पर लिया गया फैसला महिलाओं को एक नई जिंदगी दे सकता है।

अगर आपको या आपके किसी अपने को hysterectomy के बारे में बताया गया है या आप इसे लेकर कोई confusion महसूस कर रही हैं, तो याद रखें, आप अकेली नहीं हैं। Yaami IVF & Fertility Centre, Indore में हम आपकी हर परिस्थिति को समझते हैं,  और प्रदान करते हैं सही guidance और expert care, साथ यहाँ आपको मिलता है:

  • विस्तृत और honest परामर्श: आपकी स्थिति को समझकर सही निर्णय लेने में मदद की जाती है।
  • सभी विकल्पों की जानकारी: क्या Hysterectomy जरूरी है, या कोई और तरीका है, यह पारदर्शिता से बताया जाता है।
  • अनुभवी fertility specialists: Yaami IVF and Fertility Centre में हमारे fertility experts महिलाओं की reproductive health में गहरी समझ रखते हैं।
  • Emotional support: हम सर्जरी से पहले और बाद में, हर कदम पर आपके साथ होते हैं।

अधिक जानकारी और परामर्श के लिए आज ही +91 78800 07281 पर संपर्क करें।

FAQ: Hysterectomy Meaning in hindi

क्या अंडाशय निकालना ज़रूरी होता है?

नहीं, यह आपकी उम्र और बीमारी की स्थिति पर निर्भर करता है। अगर अंडाशय स्वस्थ हैं, तो डॉक्टर उन्हें छोड़ देते हैं ताकि आपके शरीर में जरूरी हार्मोन्स बनते रहें।

क्या Hysterectomy के बाद महिला कमज़ोर हो जाती है?

शुरुआत में थोड़ी थकान हो सकती है, लेकिन सर्जरी के बाद जब पुरानी बीमारी और दर्द खत्म हो जाता है, तो अधिकांश महिलाएं पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस करती हैं।

क्या Hysterectomy के बाद पीरियड्स आते हैं?

नहीं, गर्भाशय (Uterus) निकालने के बाद पीरियड्स आने बंद हो जाते हैं।

Hysterectomy के बाद कितने दिन आराम ज़रूरी है?

आमतौर पर 3 से 6 हफ्ते का आराम जरूरी होता है, जो सर्जरी के प्रकार पर निर्भर करता है।

क्या यौन जीवन प्रभावित होता है?

एक बार जब आप पूरी तरह ठीक हो जाती हैं (आमतौर पर 6-8 सप्ताह बाद), तो आप सामान्य यौन जीवन जी सकती हैं। कई मामलों में दर्द कम होने से अनुभव और बेहतर हो जाता है।

क्या Hysterectomy के बाद वजन बढ़ता है?

वजन बढ़ना सीधे तौर पर सर्जरी से नहीं जुड़ा है, लेकिन हार्मोनल बदलाव या कम शारीरिक गतिविधि के कारण ऐसा हो सकता है। संतुलित आहार से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

Your Parenhood Journey Starts Here

Fill in your details & start your IVF journey with our expert fertility team

• 50,000+ happy families • Confidential
• 100% Transparency • High Success Rate