BPD in Pregnancy in Hindi – BPD का मतलब, Full Form और  Normal Range

BPD in Pregnancy in Hindi – BPD का मतलब, Full Form और Normal Range

BPD (Biparietal Diameter) pregnancy ultrasound में की जाने वाली एक महत्वपूर्ण measurement है, जो baby के सिर की चौड़ाई को दर्शाती है। इसकी मदद से doctors baby की growth, brain development और pregnancy age का आकलन करते हैं। BPD की normal range pregnancy के हर सप्ताह के साथ बदलती रहती है, इसलिए इसे हमेशा pregnancy week और अन्य ultrasound measurements के साथ मिलाकर देखा जाता है।

अगर ultrasound report में BPD value normal range से थोड़ी कम या ज्यादा दिखाई दे, तो घबराने की जरूरत नहीं है। हर baby की growth अलग होती है, इसलिए केवल एक measurement के आधार पर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जाता। BPD Report को सही तरीके से समझने के लिए doctor HC, AC, FL और अन्य fetal parameters का भी मूल्यांकन करते हैं।

Report में BPD 45 mm लिखा है……..लेकिन क्या आपको पता है कि इसका मतलब क्या है?
कहीं ये आपके baby की growth से जुड़ा है तो नहीं? क्या यह normal है? bpd in pregnancy in hindi kya hota h? Pregnancy के waqt में ultrasound report देखते समय ऐसे सवाल मन में आना बिल्कुल स्वाभाविक है।

अगर यह सवाल आपके मन में आया है, तो आप अकेली नहीं हैं। Pregnancy के दौरान ultrasound report में लिखे medical terms अक्सर mothers को confuse कर देते हैं। 

BPD भी ऐसा ही एक term है जो doctors को baby की growth और brain development को measure करने और समझने में help करता है। 

Yaami IVF & Fertility Centre, Indore की fertility expert Dr. Swati Singh का मानना है कि सही जानकारी मिलने पर pregnancy से जुड़ी कई अनावश्यक चिंताएं दूर हो सकती हैं। इसीलिए इस blog में हम आपको BPD का मतलब, इसकी Full Form, Normal Range और ultrasound report में BPD value को आसान भाषा में समझाएंगे, ताकि अगली बार अपनी report देखकर आपको घबराहट नहीं, बल्कि confidence महसूस हो।

BPD क्या होता है?( BPD in Pregnancy in Hindi)

BPD क्या होता है?( BPD Meaning in Pregnancy in Hindi)

BPD (Biparietal Diameter) का मतलब है गर्भावस्था के दौरान baby के सिर की चौड़ाई को दर्शाने वाली एक महत्वपूर्ण ultrasound measurement। यह ultrasound report का एक महत्वपूर्ण parameter है, जो doctor को baby ki growth, brain development aur pregnancy age का आकलन करने में मदद करता है। BPD की normal range pregnancy के सप्ताह के अनुसार बदलती रहती है।

आसान भाषा में समझें, तो BPD baby के सिर की चौड़ाई की माप है। Pregnancy के दौरान baby का brain लगातार विकसित होता रहता है, इसलिए सिर की यह measurement doctor को baby की growth और development को समझने में मदद करती है।

Pregnancy में BPD क्यों Measure की जाती है?

Doctors BPD check करते हैं क्योंकि यह कई ज़रूरी चीज़ें बताता है:

  • Baby की Growth Check करना:
    BPD से पता चलता है कि baby की growth pregnancy के stage के अनुसार सही हो रही है या नहीं।
  • Pregnancy की Age Estimate करना:
    अगर Last Menstrual Period (LMP) की सही date याद न हो, तो BPD की मदद से gestational age का अनुमान लगाया जा सकता है।
  • Brain Development Monitor करना:
    Baby के सिर और brain का development सामान्य तरीके से हो रहा है या नहीं, यह जानने में BPD मदद करता है।
  • Delivery Planning में सहायता करना:
    Baby के सिर के size की जानकारी मिलने से normal delivery या C-section की planning करने में आसानी होती है।
  • Growth Abnormalities Detect करना:
    यदि baby की growth में कोई असामान्यता दिखाई देती है, तो doctor समय रहते उसकी पहचान कर सकते हैं और आवश्यक सलाह दे सकते हैं।

What is Normal BPD in Pregnancy? Normal Range क्या है?

What is normal BPD in pregnancy? यह सबसे ज़्यादा पूछे जाने वाला सवाल है। परन्तु आपको जानकर ये हैरानी होगी कि BPD की normal range pregnancy के हर हफ्ते के साथ बदलती रहती है। 

जैसे-जैसे baby बड़ा होता है, BPD भी बढ़ती है।

ध्यान रखें, हर baby की growth अलग होती है। इसलिए केवल BPD थोड़ा कम या ज्यादा होने का मतलब हमेशा किसी समस्या का संकेत नहीं होता। Doctors इसे baby की अन्य growth measurements के साथ मिलाकर evaluate करते हैं।

BPD Chart in Pregnancy – हफ्ते के हिसाब से Chart

अगर BPD report देखकर आपके मन में कोई सवाल आ रहा है, तो नीचे दिया गया table आपको इसकी सामान्य range समझने में मदद करे गा। 

Pregnancy Week (हफ्ता)Normal BPD Range (लगभग)
12 Weeks21 – 24 mm
14 Weeks27 – 30 mm
16 Weeks33 – 36 mm
18 Weeks40 – 44 mm
20 Weeks47 – 51 mm
22 Weeks53 – 57 mm
24 Weeks60 – 64 mm
26 Weeks65 – 69 mm
28 Weeks71 – 75 mm
30 Weeks77 – 81 mm
32 Weeks82 – 86 mm
34 Weeks87 – 91 mm
36 Weeks90 – 95 mm
38 Weeks93 – 97 mm
40 Weeks95 – 100 mm

ध्यान रखें: यह table केवल सामान्य जानकारी के लिए है। BPD की सही व्याख्या (interpretation) हमेशा आपके doctor आपके ultrasound findings और pregnancy की overall condition को ध्यान में रखकर करेंगे। केवल एक measurement के आधार पर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए।

Read Also: Kya pregnancy me sex kar sakte hai? जानिए सुरक्षा और सावधानियां – Yaami

BPD कब Measure की जाती है?

BPD usually तीन मुख्य समय पर measure होती है:

  • Second Trimester Scan (18–24 weeks): यह BPD measurement के लिए सबसे accurate समय होता है।
  • Growth Scans: अगर doctor को baby की growth closely monitor करनी हो, तो अलग-अलग time पर scans होते हैं।
  • Routine Antenatal Ultrasound: Regular pregnancy check-ups के दौरान भी BPD measure की जाती है।

BPD Measure कैसे होती है, Step-by-Step

Ultrasound एक सरल, सुरक्षित और दर्द-रहित प्रक्रिया है, जिसमें BPD measurement निम्न प्रकार से ली जाती है:

  • Step 1: Examination टेबल पर बुलाया जाता है
    सबसे पहले आपको ultrasound examination table पर आराम से लेटने के लिए कहा जाता है, ताकि जांच आसानी से की जा सके।
  • Step 2: पेट पर Gel लगाया जाता है
    इसके बाद पेट पर एक विशेष ultrasound gel लगाया जाता है। यह gel baby की तस्वीर को स्क्रीन पर अधिक स्पष्ट दिखाने में मदद करता है।
  • Step 3: Baby की Position देखी जाती है
    Doctor या sonographer transducer को पेट पर धीरे-धीरे घुमाकर baby की position और images को देखते हैं।
  • Step 4: Baby के Head की Image ली जाती है
    जब baby के सिर की सही image दिखाई देती है, तब उसके head का आवश्यक view प्राप्त किया जाता है।
  • Step 5: BPD Measurement की जाती है
    इसके बाद baby के सिर की चौड़ाई (width) को मापा जाता है। इसी measurement को Biparietal Diameter (BPD) कहा जाता है।
  • Step 6: Report तैयार की जाती है
    BPD value को ultrasound report में दर्ज किया जाता है, जिसे doctor baby की growth और development का आकलन करने के लिए उपयोग करते हैं।

यह पूरी प्रक्रिया सुरक्षित, दर्द-रहित और आमतौर पर कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है।

BPD कम या ज़्यादा हो तो क्या मतलब है?

अगर आपकी report में BPD normal range से थोड़ी ऊपर या नीचे है, तो घबराइए मत। एक value से कोई conclusion नहीं निकाला जाता।

BPD कम हो तो (Small BPD),Possible reasons हो सकते हैं:

  • Pregnancy dating में थोड़ा फर्क, यानी actual weeks थोड़ी अलग हो सकती हैं।
  • Baby naturally थोड़ा छोटा हो सकता है, जिसे Constitutionally Small Baby कहते हैं।
  • कभी-कभी Intrauterine Growth Restriction (IUGR) check करना ज़रूरी हो जाता है।

Important: सिर्फ एक report देखकर कोई conclusion नहीं निकाला जाता। Doctor usually repeat scan suggest करते हैं या दूसरी measurements के साथ compare करते हैं।

BPD ज़्यादा हो तो (Large BPD), Possible reasons हो सकते हैं:

  • Baby naturally बड़ा हो सकता है।
  • Family में बड़े babies होने की history।
  • कभी-कभी Gestational Diabetes या extra amniotic fluid की वजह से।

Yaami IVF & Fertility Centre की clinical experience के अनुसार, कई मामलों में BPD value थोड़ी कम या ज्यादा होने के बावजूद pregnancy पूरी तरह normal रहती है। इसलिए report की complete evaluation जरूरी होती है। यह भी सिर्फ context में देखा जाता है। अकेले BPD से कोई final decision नहीं होता।

BPD Report में और क्या देखा जाता है?

BPD Report में और क्या देखा जाता है?

BPD अकेले नहीं देखी जाती। Doctor पूरी report देखते हैं jise fetal biometry kehte h। ये कुछ और ज़रूरी parameters हैं:

Parameterक्या बताता है
HCHead Circumference, baby के पूरे सिर का घेरा
ACAbdominal Circumference, baby के पेट की growth
FLFemur Length, baby की जांघ की हड्डी की लम्बाई
EFWEstimated Fetal Weight, baby का अनुमानित वज़न
AFIAmniotic Fluid Index, बच्चेदानी में पानी की मात्रा

ये सारी measurements मिलाकर doctor baby की overall growth का अंदाज़ा लगाते हैं। इसलिए घबराने की ज़रूरत नहीं, doctor पूरी picture देखते हैं।

Doctor से कब मिलें?

आपको doctor से ज़रूर मिलना चाहिए अगर:

  • BPD normal range से बाहर हो, doctor explain करेंगे असल reason क्या हो सकता है।
  • Doctor ने repeat scan suggest किया हो।
  • Baby की growth slow लग रही हो, doctor closely monitor करेंगे।
  • Pregnancy में कोई और complication हो, जैसे High Blood Pressure (HBP) या Gestational Diabetes।
  • Report समझ न आए, कभी भी doctor से पूछने में hesitation न करें।

याद रखें doctor आपकी पूरी report देखकर बात करते हैं, सिर्फ एक number नहीं।

Conclusion 

Pregnancy ultrasound report में BPD एक महत्वपूर्ण measurement है जो baby की growth और brain development के बारे में valuable जानकारी देता है। यदि आपकी report में BPD value normal range से थोड़ी अलग दिखाई दे, तो तुरंत घबराने की आवश्यकता नहीं है। Doctors हमेशा BPD के साथ अन्य fetal measurements को भी evaluate करते हैं।

हर baby की growth journey अलग होती है, इसलिए किसी भी report का सही अर्थ समझने के लिए अपने doctor की सलाह लेना सबसे बेहतर होता है। Yaami IVF & Fertility Centre में Dr. Swati Singh आपको pregnancy scans और growth reports को सही तरीके से समझने में मदद कर सकती हैं, ताकि आपकी pregnancy journey अधिक confident और stress-free बन सके।

अगर आप भी अपनी pregnancy journey को comfortable बनाना चाहते हैं तो आज ही Yaami IVF and Fertility Center  से संपर्क करें और अपना expert consultation बुक करें 

FAQs

BPD meaning in pregnancy in Hindi क्या है?

BPD का मतलब है Biparietal Diameter यानी baby के सिर की चौड़ाई। Ultrasound में सिर के एक side से दूसरी side तक का distance measure किया जाता है। यह baby की brain growth और overall development बताता है।

BPD full form in pregnancy in Hindi क्या है?

BPD full form in pregnancy in Hindi है Biparietal Diameter। Bi = दो, Parietal = सिर की हड्डी, Diameter = चौड़ाई। मतलब: सिर की दो हड्डियों के बीच का distance।

BPD कब सबसे accurate होती है?

BPD measurement 13 से 20 सप्ताह (Second Trimester) के दौरान सबसे अधिक accurate मानी जाती है। इस समय यह baby की growth और pregnancy age का बेहतर अनुमान लगाने में मदद करती है।

What is normal BPD in pregnancy?

What is normal BPD in pregnancy, यह pregnancy week के हिसाब से अलग-अलग होती है। जैसे 20 weeks में approx 47–51 mm normal है। ऊपर दिया गया BPD chart in pregnancy देख सकते हैं। Final interpretation अपने doctor से ज़रूर करें।

BPD chart में अपनी value कैसे check करें?

BPD chart in pregnancy में अपनी pregnancy week ढूंढें और उसके सामने दी गई range से compare करें। अगर आपकी value उस range के आस-पास है तो generally normal है। कोई भी doubt हो तो doctor से पूछें।

BPD और HC में क्या फर्क है?

BPD baby के सिर की चौड़ाई (width) है, जबकि HC यानी Head Circumference baby के पूरे सिर का घेरा है। दोनों अलग measurements हैं, लेकिन दोनों brain growth को assess करने में help करते हैं।

क्या BPD से baby का gender पता चलता है?

नहीं। BPD सिर्फ baby के सिर का size बताता है। Gender determine करने के लिए अलग ultrasound techniques use होती हैं। साथ ही, India में Prenatal Sex Determination legally banned है।

I want to read about

Table of Contents

We Are Here For You

Book your Free consultation with our IVF Specialists.

Your Parenhood Journey Starts Here

Fill in your details & start your IVF journey with our expert fertility team

• 50,000+ happy families • Confidential
• 100% Transparency • High Success Rate