चाहे वह पुरुष हो या महिला, आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में हर कोई किसी न किसी चुनौती से जूझ रहा है। लेकिन खासतौर पर यदि महिलाओं की बात करें, तो उनके लिए यह संघर्ष और भी ज़्यादा हो जाता है।
घर और career के बीच संतुलन बनाना हो या पढ़ाई के बढ़ते दबाव से निपटना, महिलाएँ अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही लापरवाही आपकी सेहत पर गहरा असर डाल सकती है?
अनियमित दिनचर्या, असंतुलित आहार और बढ़ता तनाव – ये सभी कारण धीरे-धीरे सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डालने लगते हैं और इसी वजह से स्वास्थ्य सम्बन्धी कई समस्याएं भी महिलाओं में पिछले कुछ वर्षों में बढती जा रहीं हैं।
इन्ही कुछ समस्याओं में से एक है PCOS (Polycystic Ovary Syndrome), जो आज लाखों महिलाओं को प्रभावित कर रहा है। PCOS (Polycystic Ovary Syndrome) महिलाओं में होने वाली एक हॉर्मोनल समस्या है, जो उनकी reproductive age (जब वे मां बनने में सक्षम होती हैं) में होती है।
PCOS में hormonal imbalance होने के कारण ओवरी में सिस्ट बनने लगते है जिससे पीरियड्स अनियमित होने के साथ इसका फर्टिलिटी (गर्भधारण करने की क्षमता) पर भी नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार, 6-13% महिलाएँ PCOS से जूझ रही हैं, और चौंकाने वाली बात यह है कि 70% महिलाओं को इसका सही इलाज नहीं मिल पाता। चूँकि अब तक PCOS का कोई स्थायी इलाज नहीं खोजा गया है, इसलिए इसे केवल मैनेज किया जा सकता है। यदि आप समय रहते PCOS का पता लगा लें तथा इसके लक्षणों की पहचान कर लें तो इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
चलिए जानते हैं की PCOS के वो कौनसे लक्षण है या PCOS Symptoms in Hindi जिससे PCOS को समय रहते पहचाना और कंट्रोल किया जा सके।
7 PCOS Symptoms in Hindi
जब भी शरीर में कोई समस्या उत्पन्न होती है, तो यह हमे पहले से ही कुछ संकेत देने लगता है। यदि इन संकेतों को सही समय पर पहचान लिया जाए और उचित उपचार किया जाए, तो किसी भी समस्या को नियंत्रित करना संभव है।
PCOS (Polycystic Ovary Syndrome) भी एक ऐसी ही स्थिति है, जिसके लक्षण महिलाओं में देखे जा सकते हैं।
जिन चीजों को हम सामान्य मानकर नज़रंदाज़ कर देते हैं जैसे अनियमित मासिक धर्म या लंबे समय तक पीरियड्स का न आना, चेहरे और शरीर पर अनचाहे बालों की वृद्धि, अत्यधिक बाल झड़ना या गंजापन जैसी समस्याएँ वास्तव में PCOS (Polycystic Ovary Syndrome) के लक्षण हैं।
परन्तु यदि समय रहते इन लक्षणों पर ध्यान दिया जाए, तो भविष्य में होने वाली और अधिक गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है।
इस ब्लॉग के माध्यम से Yaami Fertility के विशेषज्ञ डॉ. संकल्प सिंह और डॉ. स्वाति सिंह आपको विस्तार से बतायेंगे 7 महत्वपूर्ण PCOS के लक्षणों के बारे में या PCOS Symptoms in Hindi जिनसे आप पता लगा सकती हैं कि कहीं आपको PCOS की समस्या तो नहीं।
1. अनियमित मासिक धर्म या मासिक धर्म का बिल्कुल न होना
अक्सर महिलाएं पीरियड्स के अनियमित होने या बंद हो जाने को सिर्फ हार्मोनल बदलाव समझकर नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन यह PCOS (Polycystic Ovary Syndrome) के सबसे आम और महत्वपूर्ण symptoms में से एक है।
अब सवाल ये है कि आखिर PCOS के कारण पीरियड्स चक्र में ये बदलाव क्यों आते हैं?
अनियमित मासिक धर्म या मासिक धर्म का बिल्कुल न होने का मुख्य कारण शरीर में एंड्रोजन हार्मोन (पुरुष प्रकार के हार्मोन) और इंसुलिन की मात्रा का बढ़ना है।
PCOS अवस्था में ये हार्मोन सामान्य से ज्यादा बढ़ जाते हैं, और ओव्यूलेशन प्रभावित होता है, जिससे या तो पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं या फिर बिलकुल रुक सकते हैं।
2. चेहरे या शरीर पर ज़्यादा बाल होना
सामान्य तौर पर, महिलाओं के चेहरे और शरीर पर बाल बहुत कम या न के बराबर होते हैं, क्योंकि उनके शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन की अधिकता होती है जो की महिलाओं के reproductive system का एक महत्वपूर्ण भाग होता है।
लेकिन कुछ असामान्य cases में देखा जाता है कि महिलाओं के चेहरे, हाथ, पीठ या शरीर के अन्य हिस्सों पर घने और अनचाहे बाल उगने लगते हैं, जिसे हिर्सुटिज़्म (Hirsutism) के नाम से जाना जाता है। यह अवस्था PCOS (Polycystic Ovary Syndrome) से जुड़ी होती है, जहां एंड्रोजन (पुरुष हार्मोन) का स्तर बढ़ने से शरीर पर ज्यादा बाल उगने लगते हैं।
इसके अलावा, PCOS से प्रभावित महिलाओं में इंसुलिन रेजिस्टेंस भी देखा जाता है, जिससे एंड्रोजन का स्तर और बढ़ सकता है और अनचाहे बालों की समस्या अधिक हो सकती है। इसलिए यदि आपको अनचाहे बालों की समस्या अधिक हो रही है तो एक बार डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
3. बालों का झड़ना
PCOS के लक्षणों में सिर्फ अनचाहे बालों का अधिक बढ़ना ही नहीं, बल्कि बालों का झड़ना भी शामिल है।
हालाँकि आज की lifestyle में बाल झड़ने की समस्या आम हो गई है, लेकिन PCOS की स्थिति में बाल सामान्य से अधिक मात्र में झड़ते हैं।
जैसे यदि बाल सिर के बीचों-बीच से या सिर के दाईं या बाईं ओर से पतले होते हुए झड़ रहे हैं, तो यह PCOS के लक्षणों में से एक हो सकता है।
परन्तु क्या आप जानते हैं की PCOS में आखिर बाल क्यों झड़ते हैं? PCOS में महिलाओं में एंड्रोजन हार्मोन का निर्माण अधिक होने लगता है जिससे उनमे Male Pattern Baldness या पुरुषों की तरह हेयर थिनिंग और बाल झड़ने की समस्या हो सकती है।
इस अवस्था को एंड्रोजेनिक एलोपेशिया भी कहा जाता है। यदि आप समय रहते इस लक्षण पर ध्यान देती हैं तो न सिर्फ बालों के झड़ने की समस्या से निपटा जा सकता है बल्कि PCOS को भी manage किया जा सकता है।
4. मुंहासे, फुंसी, या गहरे रंग के दाने
मुंहासे, फुंसी, या गहरे रंग के दाने होना भी PCOS के मुख्य लक्षणों (PCOS Symptoms in Hindi) में से एक है और यह भी हार्मोनल असंतुलन के कारण ही होता है। आमतौर पर महिलाएं इन लक्षणों को Skin Problems मानकर नज़रंदाज़ कर देती हैं।
लेकिन यह ध्यान देने योग्य है कि PCOS की स्थिति में मुंहासे, फुंसियां या गहरे रंग के दाग चेहरे के साइड, गर्दन, चिन (ठुड्डी) और कभी-कभी पीठ और chest पर भी नजर आने लगते हैं।
एंड्रोजन हार्मोन का स्तर बढ़ जाने के कारण, skin में सीबम (तेल) का प्रोडक्शन ज्यादा होने लगता है। इसकी वजह से स्किन और ज्यादा oily हो जाती है और पोर्स (pores) बंद हो जाते हैं, जिससे पिंपल्स और Skin Breakouts (स्किन ब्रेकआउट्स) होने लगते हैं।
यदि आपको भी आपकी स्किन पर अचानक पिंपल्स या गहरे दाग दिखने लगें, खासकर ठुड्डी और जबड़े के पास, तो इसे नजरअंदाज न करें यह PCOS का संकेत हो सकता है।
5.तनाव, चिंता, और अवसाद
आज के समय में चिंता और तनाव से बहुत से लोग प्रभावित हैं, लेकिन महिलाओं में यह चिंता और तनाव का एक कारण PCOS भी हो सकता है।
चूँकि PCOS में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है इसलिए महिलाओं में उदासी, घबराहट, बार-बार मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं दिखाई देने लगती हैं।
नैदानिक महामारी विज्ञान और वैश्विक स्वास्थ्य की रिसर्च के अनुसार, यदि किसी महिला को PCOS की समस्या है, तो उन्हें कुछ खास लक्षण महसूस हो सकते हैं जैसे- अचानक बहुत ज्यादा दुखी होना या गुस्सा आना और कई बार बिना कारण चिंता महसूस करना आदि।
इसके अलावा, थकान, नींद न आना (Insomnia) और मोटिवेशन की कमी भी PCOS से जुड़ी मानसिक समस्याओं में से एक है।
अगर आपको भी अक्सर बिना वजह चिंता, डिप्रेशन जैसा महसूस हो या मूड में बार-बार बदलाव हो, यह जरुरी नहीं यह सिर्फ मानसिक हो, बल्कि यह PCOS के कारण भी हो सकता है।
6. वज़न बढ़ना
यदि हम बात करें PCOS Symptoms in Hindi या PCOS के आम लक्षणों की तो वजन का बढ़ना भी प्रमुख लक्षणों में से एक है।
PCOS में वजन बढ़ने का एक प्रमुख कारण है इंसुलिन का सही तरह से काम न करना।
जब शरीर में इंसुलिन ठीक से कार्य नहीं करता, तो जो भी भोजन किया जाता है, वह ऊर्जा में परिवर्तित नहीं हो पाता और फैट के रूप में जमा होने लगता है।
इसके कारण कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी होने लगती हैं, जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और मेटाबॉलिक सिंड्रोम आदि।
अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है और इसे कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह PCOS होने का संकेत हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से परामर्श लें और जरूरी टेस्ट करवाएं, ताकि सही समय पर इसका इलाज किया जा सके।
7.योनि क्षेत्र में दर्द होना
PCOS में हार्मोनल असंतुलन के कारण शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का स्तर गड़बड़ा जाता है, जिससे योनि की नमी कम हो सकती है और सूखापन महसूस हो सकता है। इससे योनि क्षेत्र में जलन, असहजता और दर्द होने लगता है।
इसके अलावा, PCOS में इंफ्लेमेशन (सूजन) और इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या भी देखी जाती है, जिससे योनि और पेल्विक एरिया में हल्का या तेज दर्द महसूस हो सकता है।
अगर योनि क्षेत्र में दर्द लगातार बना रहता है या सम्बन्ध बनाने के दौरान असहजता महसूस होती है, तो यह PCOS का symptoms हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है।
Conclusion
PCOS न केवल वर्तमान में आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि इसका असर आपके आने वाले जीवन और प्रजनन क्षमता पर भी पड़ सकता है या ये आपकी फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं का कारण भी बन सकता है।
ऐसे में ये आवश्यक है की आप PCOS से जुड़े लक्षणों को पहचाने तथा समय रहते अपनी lifestyle, खान पान, आदि में बदलाव करके इसे नियंत्रित कर सकें।इस ब्लॉग के द्वारा आपने विस्तार से PCOS के लक्षणों ( PCOS Symptoms in Hindi) के बारे में जाना लेकिन फिर भी आप PCOS से जुड़े कोई और सवालों के जवाब चाहती हैं या अपनी PCOS से जुड़ी समस्याओं का समाधान चाहती हैं तो आज ही Yaami Fertility Center से संपर्क करें।